खामोशी
कभी पढ़ लेना खामोशी से खामोशी को,
महसूस करना मेरी धड़कनों को।
पा लेना अपना प्रेम देख लेना खुद को,
दर्द छिपा होगा तेरे इंतजार का।
कहानी मिलेगी मेरे बेपनाह प्रेम की।
शिकायतें होंगी रूठने पर ना मनाने की,
जिद होगी पास मेरे रहने की।
गुजारिश होगी दूर नहीं जाने की,
दुआएँ होंगी तेरी खुशियों की,
महसूस करना मेरी धड़कनों को।
पा लेना अपना प्रेम देख लेना खुद को,
दर्द छिपा होगा तेरे इंतजार का।
कहानी मिलेगी मेरे बेपनाह प्रेम की।
शिकायतें होंगी रूठने पर ना मनाने की,
जिद होगी पास मेरे रहने की।
गुजारिश होगी दूर नहीं जाने की,
दुआएँ होंगी तेरी खुशियों की,
सजदे मिलेंगे इतनी मुहब्बत देने की।
