" तानाशाही "
नमस्ते साथियों,,
जीत और हार के बीच का फर्क महज आत्मविश्वास का होना है . अगर आत्मविश्वास आपके पास है तो कोई शक्ति आपको पराजित नही कर सकती .
मगर शर्त है आपके लक्ष्यों में कही लालसा नही हो,,
बीते दिनों हार जीत की परिभाषा ही बदल गई , लोगों को मारने में कुछ लोगों को आस्था नजर आने लगी है , जीत नजर आने लगी है .
मारने वाले और उनका समर्थन करने वाले सरकार के अंग अन्य देशों का हवाला देकर गरीबों पर सितम करने का समर्थन करते है .
हद तो यहां तक हो गई हत्यारों का स्वागत सरकार के अंग ही अब करने लगे है, और इसमें आश्चर्य इस बात की जनता का एक बड़ा वर्ग इन हिंसाओं क समर्थन भी करता है.
हाँ समर्थन करने वाले कट्टर विचारधारा के है यह सत्य है , क्योकि उनका आदर्श नाथूराम गोडसे है जो गांधीजी का हत्यारा है.
इन सबके इतर एक बात और भी , सरकार की नकामियों को दिखलाने वाला चैनल भी एक समय विशेष पर रोज रोका जाने लगा है . यानि सत्ता इतनी बेबस हो चली है की वह मिडिया की आवाज को भी दबाना चाहती है?
बहुत खूब लिखा जी आपने
ReplyDeleteBahut Achha aur satik lekh likha hai apne
ReplyDelete