अहसास
जन्म से मृत्यु तक अहसासों का घेरा है,
माता-पिता के लाड ने पलकों को भिगोया है।
यादों में संगी-साथी के खुशियों का डेरा है,
बहन-भाई के प्रेम ने हरपल दामन थामा है।
जीवनसाथी के अहसासों में चाहतों का घेरा है,
खट्टी-मीठी नोकझोंक, जीवन उनके बिन अधूरा है।
प्यारी सी मुस्कान में बच्चों संग खुशियों का सबेरा है,
प्यारी सी दुनिया है मेरी चंचलता का अँगना है।
यादों में जगमग जगमग खुशी और गम का बसेरा है,
अहसास खट्टे मीठे हैं हर जीवन अलबेला है।
नीति

Comments
Post a Comment