जीवन पथ

जीवन पथ पर बढते जाना,
साथी को संग लेकर चलना।

मुश्किल से तू मत घबराना,
एक दूजे का साथ निभाना।

काँटों पर भी चलते जाना,
हर मंजिल तुम पाते जाना।

फूलों की खुशबू सा बनना,
पंछी बनकर उड़ते जाना।

दिनकर सा रौशन हो जाना,
जीवन पथ पर बढते जाना।
नीति


Comments

Post a Comment

Popular posts from this blog

प्रेम हमारा 🌹

कुछ लम्हे हसीन है

कोहे फिजा