तुम मेरा इन्तेजार हो

तुम मेरा इन्तेजार हो

मेरे दिल के आर - पार हो

ऐ मेरी जिंदगी के मालिक

हर जगह हंसता हुआ गुलजार हो

गीत जबान पर रखते हुए

और आँखों में खूब चमकना तेरा

मुश्किल घड़ी है और

साथ आना तेरा

ऐ मेरी जिंदगी के मालिक

तुम मेरा इन्तेजार हो।

लब से बह निकले आंसुओं को

दामन से झाड़ना तेरा

पलको को मिल गया है क्या आशियाना तेरा

ऐ मेरी जिंदगी के मालिक

तुम मेरा इन्तेजार हो।

Comments

Post a Comment

Popular posts from this blog

प्रेम हमारा 🌹

कुछ लम्हे हसीन है

कोहे फिजा