बारिश का मौसम
बारिश का मौसम बड़ा सुहाना है
सम्पर्क हवा के झोके में दिल दीवाना है।
पत्तों पत्तों में ताजगी बूंदों ने भर दी है
लुकाछुपी बरसात ने जन जीवन को तर दी है।
अश्कों पर पानी डाल दिया नगमे यारी के सुनाते
कमी अकेलेपन की दूर की गुनगुनाते।
आवारा धूल चल पड़ी जंगलो की ओर
आया कोई तूफ़ान मचा रहा बड़ा शोर।
बस्तियों में कहीं अंदर तक अँधेरा भी है
लेकिन सुहाने मौसम का सवेरा भी है।
मेरे गांव के मजदूर मजदूरी को निकल चले है
पसीने की कमाई से दिन उनका ढ़ले है।
WaH wah super
ReplyDelete